मां ने इस संबंध में रजरप्पा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। आवेदन में उसने कहा है कि दामाद यशवंत चौधरी और अन्य परिजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

बताया गया कि कुछ माह पहले ही डोली की शादी यशवंत के साथ हुई थी। वर्तमान में वह गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

also read : 28 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाने के फैसले का विरोध, 27 को मशाल जुलूस