रांची में प्रबोधिनी एकादशी पर अखंड जप-अनुष्ठान और तुलसी विवाह

रांची : प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर गायत्री परिवार की रांची शाखाओं, विभिन्न मंडलों और कांके प्रखंड समन्वय समिति के महिला मंडल समूह की ओर से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान साधकों ने जप-अनुष्ठान, अखंड दीप प्रज्ज्वलन और तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव श्रद्धा एवं

तुलसी विवाह

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर गायत्री परिवार की रांची शाखाओं, विभिन्न मंडलों और कांके प्रखंड समन्वय समिति के महिला मंडल समूह की ओर से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान साधकों ने जप-अनुष्ठान, अखंड दीप प्रज्ज्वलन और तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन में राष्ट्रीय ऑनलाइन जप-अनुष्ठान समूह के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभाई। कई साधकों ने 24 घंटे तक अखंड दीप प्रज्ज्वलित रखा और दोनों दिन विशेष मंत्र जप किया।

Read More : संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जमशेदपुर से रांची पहुंचेंगे कार्यकर्ता

24 घंटे चला अखंड जप-अनुष्ठान

धार्मिक आयोजन के दौरान साधकों ने गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र सहित 12 सहायक मंत्रों का जाप किया। इस दौरान कुल 72 माला तक जप किया गया। ऑनलाइन जप-अनुष्ठान समूह के संचालक ने साधकों से 24 घंटे के अखंड ऑनलाइन जप में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गुरुसत्ता की सूक्ष्म उपस्थिति और आशीर्वाद के साथ इस दैवीय योजना में घर बैठे भी योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, सभी के लिए सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना के उद्देश्य से साधकों से अपने बहुमूल्य समय का एक अंश जप-अनुष्ठान के लिए देने की अपील की।

पुरुषसूक्त और श्रीसूक्त से की गई स्तुति

जप-अनुष्ठान के दौरान साधकों ने भगवती माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नारायण हरि की विधिवत स्तुति की। इसके लिए पुरुषसूक्त और श्रीसूक्त का पाठ किया गया। आयोजन के दौरान बताया गया कि पुरुषसूक्त और श्रीसूक्त का पाठ विशेष देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के क्रम में विस्तार से किया जाता है।

कांके में तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव श्रद्धा से मनाया

कांके प्रखंड शाखा में महिला मंडल संचालिका सुलोचना शाह के सानिध्य में महिला सदस्यों ने विशेष जप-अनुष्ठान किया। इसके साथ ही शालिग्राम और तुलसी विवाह दिवसोत्सव भी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समूह प्रतिनिधि ने बताया कि हिंदू धर्म में तुलसी माता और भगवान विष्णु का विवाह आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह भगवान विष्णु और माता तुलसी (वृंदा) के दिव्य मिलन का प्रतीक है। तुलसी विवाह को चातुर्मास के समापन और मांगलिक कार्यों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके बाद हिंदू धर्म में विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। समूह प्रतिनिधि ने बताया कि घर में तुलसी की स्थापना से वातावरण में शुद्धता बनी रहती है। वहीं तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाने से दांपत्य जीवन में प्रेम, सौहार्द, सामंजस्य और सुख-शांति बनी रहने की धार्मिक मान्यता है। इस आयोजन की जानकारी गायत्री परिवार की ओर से जय नारायण प्रसाद ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *