रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन चुनाव की तैयारी तेज, 15 ने भरा पर्चा

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव में 11 सदस्यों के चयन के लिए अब तक कुल 15 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है। एसोसिएशन का चुनाव 29 नवंबर 2026 को होना

गुड्स ट्रांसपोर्ट
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव में 11 सदस्यों के चयन के लिए अब तक कुल 15 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है। एसोसिएशन का चुनाव 29 नवंबर 2026 को होना प्रस्तावित है। चुनाव पदाधिकारी सुनील माथुर ने बताया कि 11 पदों के लिए अब तक 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अधिक से अधिक सदस्यों को चुनाव में भाग लेने का अवसर देने के उद्देश्य से नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि अब इच्छुक सदस्य 22 नवंबर 2026 को अपराह्न 4 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

Read More : रांची में प्रबोधिनी एकादशी पर अखंड जप-अनुष्ठान और तुलसी विवाह

RGTA चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सदस्यों की सूची जारी की गई है। इसमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

क्रम संख्या उम्मीदवार का नाम ट्रांसपोर्ट कंपनी
1 विश्वविजय दुबे मेहता ट्रांसपोर्ट
2 धर्मेंद्र कुमार सिंह रांची रक्सौल रोडवेज
3 धर्मेंद्र कुमार सिंह ओम साईं रोडवेज
4 कल्याण कुमार मिश्रा मां ट्रांसपोर्ट
5 महेंद्र कुमार कुशवाहा गुजरात राजस्थान कैरियर
6 नीरज कुमार ग्रोवर धीरज रोडवेज
7 निशांत सरावगी कामधेनु लॉजिस्टिक्स
8 प्रभाकर सिंह गूम ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड
9 प्रकाश शुक्ला इनलैंड लॉजिस्टिक्स
10 रवींद्रनाथ दुबे परशुराम रोडवेज
11 राजीव सिंह एनईसीसी
12 रामप्रवेश चौधरी शक्तिधाम लॉजिस्टिक्स
13 शिव कुमार गुप्ता ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेंसी
14 उदय कुमार सिंह श्री आजाद ट्रांसपोर्ट
15 उदित नारायण सिंह नालंदा रोड कैरियर्स

29 नवंबर को होगा RGTA कार्यकारिणी का चुनाव

एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव 29 नवंबर को होना है। फिलहाल 11 सदस्यों के चयन के लिए 15 नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद अब 22 नवंबर को अपराह्न 4 बजे तक उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी RGTA के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने 21 नवंबर 2026 को दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *