हरिद्वार में IB के SP पर फायरिंग, उनके ही ड्राइवर ने चलाई गोली, गंभीर रूप से हुए घायल, ड्राइवर गिरफ्तार,

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र में IB के एसपी पर उनके ड्राइवर ने ही उनपर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर विनोद नेगी ने अवैध तमंचे से एसपी सीपी नौटियाल पर फायरिंग की। वहीं घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें

IB के SP पर फायरिंग,

अपनी भाषा में पढ़ें

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र में IB के एसपी पर  उनके ड्राइवर ने ही उनपर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर विनोद नेगी ने अवैध तमंचे से एसपी सीपी नौटियाल पर फायरिंग की। वहीं घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पातल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल, हरिद्वार में IB के SP पर उनके ही ड्राइवर ने गोली चलाई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक SP सीपी नौटियाल के माथे के पास गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी ने अवैध हथियार से उनके ऊपर फायरिंग की है। घटना के बाद आनन-फानन में एसपी को घायल अवस्था में कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में ऋषिकेश  AIIMS रेफर कर दिया गया।

पूरा मामला जिले के कनखल थाना क्षेत्र का है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ने फायरिंग क्यों की, इसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर विनोद नेगी SP से नाराज चल रहा था। मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि एक ड्राइवर द्वारा फायरिंग की गई है, जिसमें अधिकारी चोटिल हुए है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

also read : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन चुनाव की तैयारी तेज, 15 ने भरा पर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *