रांची नगर निगम ने चार प्रमुख स्थलों पर किया भव्य ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन

रांची: रांची नगर निगम द्वारा शुक्रवार को शहर के चार प्रमुख स्थलों चिल्ड्रन पार्क, मोरहाबादी, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, पटेल पार्क एवं श्री कृष्णा पार्क, डोरंडा में भव्य ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची नगर निगम द्वारा शुक्रवार को शहर के चार प्रमुख स्थलों चिल्ड्रन पार्क, मोरहाबादी, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, पटेल पार्क एवं श्री कृष्णा पार्क, डोरंडा में भव्य ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना से लाभान्वित स्थानीय पथ विक्रेताओं की सफलता की कहानियों को सामने लाना, उनके संघर्ष एवं उपलब्धियों को सम्मान देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।
महोत्सव के दौरान पथ विक्रेताओं की सफलता की कहानियों को साझा किया गया। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने वाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला और पुरुष पथ विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, कुछ लाभुक पथ विक्रेताओं के बीच चेक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को उत्सवपूर्ण एवं सहभागी बनाने के उद्देश्य से पथ विक्रेताओं एवं उनके बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

also read : रांची में नक्शे से ज्यादा मंजिल बनाने पर नगर निगम सख्त, भवन मालिक को नोटिस

इस आयोजन के माध्यम से पथ विक्रेताओं को उनके व्यवसाय के विस्तार, वित्तीय समावेशन एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को पहचान एवं सम्मान देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्रों के  वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त सहित DAY-NULM शाखा के नगर अभियान प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता (COs) एवं CRPs उपस्थित रहे। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से चारों स्थलों पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *