रांची में अधिग्रहित जमीन का होगा बेहतर इस्तेमाल, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

रांची : रांची में शहर के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम अधिग्रहित जमीन का बेहतर इस्तेमाल करेगा। इस संबंध में शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में भू-संपदा शाखा और डीसीएलआर के साथ बैठक हुई। बैठक में

नगर आयुक्त
रांची नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में शहर के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम अधिग्रहित जमीन का बेहतर इस्तेमाल करेगा। इस संबंध में शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में भू-संपदा शाखा और डीसीएलआर के साथ बैठक हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अब तक विभिन्न प्रयोजनों के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का पूरा ब्योरा जुटाकर रांची नगर निगम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Read More : झारखंड के 26 कैदियों की रिहाई पर मुहर, CM हेमंत सोरेन की बैठक में फैसला

नगर आयुक्त ने कहा कि लैंड एक्विजिशन ऑफिसर के साथ समन्वय बनाकर भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी अभिलेख और विवरण जुटाए जाएं। इससे अधिग्रहित जमीन की मौजूदा स्थिति, उपलब्धता और उपयोगिता का आकलन किया जा सकेगा।

सड़क चौड़ीकरण और गिफ्ट डीड की जमीन होगी चिह्नित

बैठक में नगर आयुक्त ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन, गिफ्ट डीड के माध्यम से निगम को मिली भूमि और निगम की अन्य संपत्तियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इन संपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को भी कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि शहरी नियोजन और विकास के लिहाज से छोटी-छोटी अधिग्रहित जमीन भी काफी महत्वपूर्ण होती है। इनका सही इस्तेमाल शहर के समग्र और सुनियोजित विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है।

ड्रोन मैपिंग और रिकॉर्ड अपडेट करने पर जोर

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जमीन से जुड़े दस्तावेज व्यवस्थित तरीके से जुटाने और उनका सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने ड्रोन मैपिंग के जरिए निगम की संपत्तियों की अद्यतन जानकारी तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निगम की सभी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन और संरक्षण जरूरी है, ताकि उनका इस्तेमाल जनहित और शहर के विकास के लिए किया जा सके। बैठक में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, एलआरडीसी मुकेश कुमार, नगर प्रबंधक और भू-संपदा शाखा के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *