सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, राज निदिमोरु के घर आया नन्हा मेहमान

मुंबई : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सामंथा मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक खास

सामंथा रुथ प्रभु

अपनी भाषा में पढ़ें

मुंबई : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सामंथा मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम भी बता दिया है। सामंथा की ओर से शेयर की गई तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है। तस्वीर में नन्हे बच्चे का हाथ नजर आ रहा है। बच्चा अपने पापा का हाथ पकड़े हुए है, वहीं सामंथा ने भी अपने लाडले का हाथ थाम रखा है। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारा प्यारा बेबी बॉय। देव निदिमोरु। 19.11.2026। हमारा दिल इससे ज्यादा खुश कभी नहीं रहा।” सामंथा की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

तमन्ना और वरुण धवन ने दी बधाई

सामंथा की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने हार्ट इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, वरुण धवन ने भी सामंथा को बधाई दी। एक फैन क्लब ने पोस्ट पर लिखा कि उनका छोटा सा राजकुमार आ गया है और प्यार का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। फैन क्लब ने सामंथा और राज को बधाई दी।

प्रेग्नेंसी के दौरान घर में हुई थी खास पूजा

सामंथा ने जून 2026 में अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता के जश्न के दौरान प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। बेटे के जन्म से पहले उनके घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया था। सामंथा ने पूजा की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में सामंथा अपने पति राज निदिमोरु के साथ नजर आई थीं। एक तस्वीर में वह हाथ जोड़कर बैठी थीं और महिलाएं उन्हें आशीर्वाद दे रही थीं। इस खास मौके पर उन्होंने लाल रंग का सूट पहना था।

दिसंबर 2025 में हुई थी सामंथा और राज की शादी

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंगा भैरवी मंदिर में निजी समारोह में शादी की थी। राज निदिमोरु निर्देशक और निर्माता हैं। उन्हें ‘द फैमिली मैन’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

‘द फैमिली मैन 2’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

सामंथा रुथ प्रभु और राज की मुलाकात साल 2021 में वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ (2024) में भी साथ काम किया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने शादी कर ली। राज निदिमोरु से पहले सामंथा की शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी। साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *