झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की हुई शुरूआत

********************** रांची: झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांची जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की पारंपरिक खेल

खेल प्रतियोगिताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

**********************
रांची: झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रांची जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की पारंपरिक खेल विधाओं तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा , भारा दौड़ , फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के उप विकास आयुक्त  संजय भगत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशिक्षु आई.ए.एस. सुश्री आस्था रंजन , निर्भय सिंह उपनिदेशक खेल निदेशालय सह साझा, जयप्रकाश करमाली उपसचिव खेल निदेशालय, डॉ॰ भावना अम्बष्ठा( शिक्षाविद), डॉ॰ ऋतुराज परियोजना पदाधिकारी राँची उपस्थित रहें।
सभी आगंतुकों का स्वागत सह  स्वागत भाषण जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेन्द्र कुमार ने किया ,जबकि मंच का संचालन रांची के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया।
सभी अतिथियों को जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता का उद्घाटन के अवसर पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उसके उपरांत रंग बिरंगे गुब्बारे को सभी अतिथियों ने  आकाश की ओर उड़ाकर प्रतियोगिता प्रारंभ कर दी गई ।
खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं में खेल भावना विकसित करने का संदेश भी दिया गया।अंत में धन्यबाद ज्ञापन जिला खेल समन्वयक आशीष बनर्जी ने किया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ॰ निशिकांत पाठक, वालीबॉल, सचिव उत्तम राज, संजय कुमार, संजय ठाकुर, जयश्री , विजय बर्मन प्रशिक्षक अंगद हंसराज ,हसन अंसारी, अनमोल तिकीं ,तपन रावत, हरीश कुमार ,करण कर्मकार, सुनील महली , कालीचरण महतो ,मुकेश कुमार, सोना चांपिया, सुश्री बिरसी मुंडू, सुश्री नुपुर कुमारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रतियोगता का समापन कल अपराह्न 3 बजे किया जाएगा।

आज के प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहे

भारा दौड बालक वर्ग:-
1.श्याम उरांव
2.अनमोल टोप्पो 3.अरुण उरांव
भारा दौड़ बालिका वर्ग:-
1. सरिता कुमारी
2. स्नेहा देमता
3. सुरजमणि कुमारी
गेड़ी दौड़ बालक वर्ग:-
1. श्यामउराँव
2. सूरज मुंडा
मटका दौड़ बालिका वर्ग:-
1. अलिना आईद
2. सलोनी कंडुलना
3. विनीता होरो
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *