रांची : शहर के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रांची नगर निगम ने गुरुवार को कई विकास योजनाओं की शुरुआत की। हटिया विधायक नवीन जायसवाल और रांची की महापौर रोशनी खलखो ने संयुक्त रूप से विभिन्न परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Read More : झारखंड में डेविल्स ग्रुप पर शिकंजा, डीजीपी ने बनाई संयुक्त विशेष टीम
चार वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ
शिलान्यास किए गए कार्यों में वार्ड संख्या 43 में पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड संख्या 52 के अपर हटिया क्षेत्र में पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड संख्या 48 में पीसीसी पथ एवं आरसीसी नाली निर्माण तथा वार्ड संख्या 36 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Read More : श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया, 800 से अधिक महिलाओं ने किया सामूहिक पाठ
जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो, वार्ड 48 के पार्षद अमित मिंज, वार्ड 36 की पार्षद निहारिका कुमारी, वार्ड 52 के पार्षद पीटर खोया, कृष्णा मिश्रा, विशाल साहू, सुप्रिया दुबे सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Read More : रांची में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम, डालसा ने बताई प्रोजेक्ट कर्तव्य की अहमियत




