श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया, 800 से अधिक महिलाओं ने किया सामूहिक पाठ

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा संचालित स्त्री सत्संग सभा की ओर से गुरुवार को श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
श्री हरगोबिंद साहिब

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा संचालित स्त्री सत्संग सभा की ओर से गुरुवार को श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 3:30 बजे से विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें 800 से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ किया।

Read More : रांची में शिव शक्ति मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ शाम पांच बजे संपन्न हुआ। इसके साथ ही प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पिछले 11 दिनों से चल रहे श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का सामूहिक समापन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

शबद कीर्तन और अरदास के साथ संपन्न हुआ दीवान

दीवान के दौरान स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल, गीता कटारिया, तीर्थी काठपालिया, मनजीत कौर, बिमला मिड्ढा, नीता मिड्ढा, इंदर गांधी, रमेश गिरधर, मनोहरी काठपाल, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर और गूंज काठपाल ने गुरु महिमा से जुड़े शबदों का गायन किया। इसके बाद श्री आनंद साहिब जी का पाठ हुआ। गीता कटारिया ने अरदास की, जबकि मनोहरी काठपाल ने हुकुमनामा पढ़ा। शाम छह बजे कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने किया।

Read More : रांची में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम, डालसा ने बताई प्रोजेक्ट कर्तव्य की अहमियत

गुरु के अटूट लंगर का हुआ आयोजन

सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने स्त्री सत्संग सभा के आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं को इसी तरह गुरु घर की सेवा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें मिस्सी प्रशादा, प्याज और रायता परोसा गया।

Read More : भाजपा पहले 17 वर्षों का हिसाब दे, फिर निवेश पर सवाल उठाए : आलोक कुमार दूबे

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि हर वर्ष प्रकाश पर्व के अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं अपने-अपने घरों से लंगर तैयार कर लाती हैं और संगत की सेवा करती हैं। उन्होंने बताया कि जोड़े की सेवा, लंगर सेवा, बर्तन धोने, हॉल की सफाई, शबद कीर्तन और श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ भी महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। कार्यक्रम में सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, सचिव सुरेश मिड्ढा सहित सभा के पदाधिकारी, स्त्री सत्संग सभा की सदस्याएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *