रांची में शिव शक्ति मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

न्यू मधुकम रोड नंबर-5 स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर समिति की ओर से गुरुवार को वार्षिक चार दिवसीय धार्मिक उत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।
शिव शक्ति मंदिर

रांची : न्यू मधुकम रोड नंबर-5 स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर समिति की ओर से गुरुवार को वार्षिक चार दिवसीय धार्मिक उत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी केदारनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

Read More : भाजपा पहले 17 वर्षों का हिसाब दे, फिर निवेश पर सवाल उठाए : आलोक कुमार दूबे

कलश यात्रा शिव शक्ति मंदिर से निकलकर न्यू लाइंस क्लब रोड नंबर-5, चूना भट्ठा, पहाड़ी मंदिर रोड और सती मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा रातू रोड, खड़गड़ा, चूना भट्ठा और चौधरी धर्मशाला होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

चार दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन

श्री शिव शक्ति मंदिर समिति के अनुसार 10 जुलाई (शुक्रवार) को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। 11 जुलाई (शनिवार) को सामूहिक हवन के साथ संध्या में भंडारा आयोजित होगा। वहीं, 12 जुलाई (रविवार) को भव्य जागरण और झांकी का आयोजन किया जाएगा।

Read More : रांची में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम, डालसा ने बताई प्रोजेक्ट कर्तव्य की अहमियत

संजय कुमार जायसवाल ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने भगवान भोले शंकर से झारखंड के उज्ज्वल भविष्य और राज्य के विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी प्रार्थना है। इस अवसर पर वार्ड-28 के प्रतिनिधि राहुल चौधरी, अरविंद मिश्रा, अजय कुमार, जैकी कुमार, चंदन चौधरी, संजीव सिंह, पंकज मिश्रा, मुन्ना चौधरी, जनार्दन प्रसाद, अशोक साव, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, संतोष गुप्ता, संदीप गुप्ता, संतोष शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read More : रांची प्रेस क्लब में नागपुरी फिल्म का शुभारंभ, कई कलाकार और निर्देशक रहे मौजूद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *