खूंटी : खूंटी जिले में आज यानी शुक्रवार को एक घर से देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के तौर पर की गई हैं। यह मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित तिलमा गांव से सामने आई है।
Read More : JPL 2026 फाइनल में भगदड़ और तोड़फोड़ मामले में FIR, 150 अज्ञात पर केस दर्ज
सुबह घर के अंदर मिले दोनों के शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, सागर पाहन और रंदाय टूटी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा गांव में थी। मिली जानकारी के अनुसार रंदाय के पति नोगा पाहन आर्थिक तंगी के कारण 19 जून को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्य चले गए थे। उनके जाने के बाद सागर का रंदाय के घर आना-जाना बढ़ गया था। जब इस बात की जानकारी नोगा पाहन को हुई थी तो उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और गांव लौटने की बात कही थी।
Read More : खूंटी में डबल मर्डर: घाघरा पुल के पास मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक ऑटो चालक रंदाय के घर पहुंचा, जहां उसने दोनों के शव फंदे से लटके देखे। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामसभा के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
इस घटना से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रंदाय टूटी अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Read More : झारखंड में ₹99,639 करोड़ निवेश का रास्ता साफ, 14 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर




