रांची : रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम में 24 जून को आयोजित झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 के फाइनल मैच के दौरान हुई भगदड़ और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच (सनहा संख्या 31/26) पूरी होने के बाद धुर्वा थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर हीरालाल साह के लिखित आवेदन पर 100 से 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Read More : हेमंत सोरेन ने सिंगापुर के उच्चायुक्त को झारखंड में निवेश का दिया आमंत्रण
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CCTV फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान
पुलिस गेट तोड़ने, भगदड़ फैलाने और स्टेडियम में अशांति फैलाने वाले लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध चेहरों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने का काम जारी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पहचान पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Read More : झारखंड का AI विजन 2050 पेश, ₹1,150 करोड़ निवेश से बनेगा देश का अग्रणी एआई राज्य
24 जून को फाइनल मैच के दौरान हुआ था हंगामा
24 जून को JPL 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में भगदड़ और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने सनहा दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू की थी। अब जांच पूरी होने के बाद 100 से 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Read More : रांची के जगन्नाथ रथ मेला की तैयारियों का संजय सेठ ने लिया जायजा, सुरक्षा पर दिया जोर




