रांची के जगन्नाथ रथ मेला की तैयारियों का संजय सेठ ने लिया जायजा, सुरक्षा पर दिया जोर

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को धुर्वा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर आगामी जगन्नाथ रथ मेला की तैयारियों और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जगन्नाथ रथ मेला

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को धुर्वा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर आगामी जगन्नाथ रथ मेला की तैयारियों और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ रांची की महापौर रोशनी खलखो और श्री जगन्नाथपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एन. एन. पांडेय भी मौजूद रहे।

Read More : रांची नगर निगम ने चार विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कई वार्डों में बनेंगे पीसीसी पथ

निरीक्षण के दौरान संजय सेठ ने मंदिर ट्रस्ट और मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

संजय सेठ ने कहा कि जगन्नाथ रथ मेला झारखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभागों और मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने मेला समिति और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से सुझाव भी लिए तथा बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Read More : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बढ़ा विरोध, दुकानदारों ने नगर निगम में दिया धरना

कई जनप्रतिनिधि और समिति सदस्य रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कमल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उमेश तिवारी, पार्षद सुचिता रानी, अवधेश ठाकुर, नीलम चौधरी, रामजी प्रसाद, कामेश्वर सिंह, दीपक लोहार, सुबोध सिंह, मेघा उरांव, राजेश पोषण, श्याम सिंह, कन्हैया सिंह, चंदन पटेल, रविंद्र कुमार सहित मंदिर ट्रस्ट एवं मेला समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read More : झारखंड में डेविल्स ग्रुप पर शिकंजा, डीजीपी ने बनाई संयुक्त विशेष टीम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *