खूंटी में डबल मर्डर: घाघरा पुल के पास मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव

रांची/खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा पुल के पास एक युवक और एक युवती का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शवों की स्थिति इतनी भयावह थी कि शुरुआती तौर पर उनकी पहचान नहीं हो सकी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार

रांची/खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा पुल के पास एक युवक और एक युवती का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शवों की स्थिति इतनी भयावह थी कि शुरुआती तौर पर उनकी पहचान नहीं हो सकी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इसके अलावा अपराधियों ने भारी पत्थरों से दोनों के सिर कुचल दिए। जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर शवों पर पड़ते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

डीएसपी ने की घटना की पुष्टि

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या घाघरा पुल के पास ही की गई या फिर कहीं और वारदात को अंजाम देकर शव यहां लाकर फेंके गए।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जाएगी, ताकि हत्या से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। सामने आए इस दोहरे हत्याकांड ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.