रांची: 20वें रोजगार मेले के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से देशभर के 51,हज़ार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी के निमित्त आज देश भर के 45 जगह पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया गयाl
इसी क्रांरम में रांची के सीसीएल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने एवं नवनियुक्त बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा रोजगार का यह अवसर केवल एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, क्षमता और सामर्थ्य को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का अवसर है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवा शक्ति को नए अवसर और नई जिम्मेदारियां मिल रही हैं। यही सशक्त युवा शक्ति विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई गति और मजबूती प्रदान करेगी।युवाशक्ति के सामर्थ्य से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगl
अपने संबोधन में श्री सेठ ने युवाओं से कहा कि रोजगार का यह अवसर केवल आपके परिवार के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, आप उस संकल्प के वाहक हैं। आपके परिश्रम और कर्मठता से ही विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि मिलेगी।इसलिए अपने कर्मक्षेत्र में हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ कार्य करें और अपनी प्रतिभा व क्षमता को राष्ट्र निर्माण में लगाएं।
आज भारत का युवा केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन रहा है। स्टार्टअप्स, नवाचार और नई तकनीकों के माध्यम से युवा देश में रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं।
देश का युवा आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह नए भारत की शक्ति और हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
झारखंड में कुल 143 बच्चों को नियुक्ति पत्र दिया गये
जिसमें रेलवे, ससफ, केंद्रीय जीएसटी कस्टम्स,पोस्टल डिपार्टमेंट, डिफेंस,और बैंक शामिल है
आज के इस अवसर पर योगेश कुमार अग्रवाल प्रधान आयुक्त और दीप्ति जयराज विशेष रूप से उपस्थित रही ।








