आज के युग में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है: मंजूनाथ भजंत्री
रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी मेसरा, रांची के एमपी हॉल में आयोजित रीजनल साइंस कांग्रेस 2026 के समापन समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना था। समारोह में विभिन्न जिलों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
आज के युग में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है
मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपने संबोधन में छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर सीखने तथा समाज के हित में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की तथा रीजनल साइंस कांग्रेस जैसे आयोजनों को शिक्षा व्यवस्था के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट और प्रस्तुतियों की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।
also read : बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी मेसरा के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन रांची शिक्षा और वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी रांची, कुंदन कुमार, VMC चेयरमैन, JNV रांची, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर नवल किशोर, GM, NBCC, शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार, आभास नाथ, सचिव, आयकर, रांची ज़ोन, विशेष अतिथि, डॉ. आनंद प्रसाद सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर, BIT मेसरा, विशेष अतिथि, श्री आर. के. चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर, NVS, RO, पटना – कोऑर्डिनेटर,
श्री एनोस केरकेट्टा, प्रिंसिपल, JNV रांची जे. के. महापात्रा, प्रिंसिपल, JNV दुर्गापुर; पी. के. शुक्ला, प्रिंसिपल, JNV गुमला और श् जितेंद्र कुमार, प्रिंसिपल, JNV वैशाली – कन्वेनर, पटना क्षेत्र (बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल) के सभी JNVs के एक-एक टॉपर छात्र JNV रांची के स्टाफ और छात्रों ने भाग लिया।








