रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 217वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया। शनिवार को हुए इस भंडारे का आयोजन आनंद सिलोदिया और अमृता सिलोदिया परिवार की ओर से निवेदित किया गया था। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, सिलोदिया परिवार और इष्ट मित्रों ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को भोग अर्पित किया। इस दौरान ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ भजन से मंदिर परिसर गूंज उठा।
Read More : पर्युषण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म, मुनि नियोग सागर ने दिया संदेश
भोग के बाद शुरू हुआ महाप्रसाद वितरण
सबसे पहले भंडारे का भोग बाबा श्री श्याम को लगाया गया और इसके बाद महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ। यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भी भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी भंडारे का भोग गौशाला तक पहुंचाते हैं। मंडल के अनुसार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में भंडारे का प्रसाद शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है।
हरमू रोड पर लगी भक्तों की कतार
भंडारे के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। हरमू रोड पर भी भक्तजनों की लंबी कतारें लगी रहीं। खाटूनरेश की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय-जयकार के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारे में वेजिटेबल पुलाव, आलू-गोभी मिक्स सब्जी, खीर, चूरमा और टॉफी का भोग लगाया गया।
50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां और महामंत्री गौरव अग्रवाल मौजूद रहे। यजमान परिवार से आनंद सिलोदिया, अमृता सिलोदिया और ह्यांश के साथ वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत और उपेन्द्र पांडे समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।








