नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति में परी लोक की तर्ज पर बन रहा पूजा पंडाल, दिखेगी सुनहरी दुनिया

रांची। चुटिया नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दुर्गा पूजा में परी की थीम पर पूजा पंडाल का प्रारूप तैयार कर रहा है। पुराने जमाने में शादी विवाह के दौरान पालकी, बैलगाड़ी, हाथी एवं अन्य माल दर्शाया जाएगा। लोअर चुटिया स्थित महादेव मंडा

परी की थीम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। चुटिया नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दुर्गा पूजा में परी की थीम पर पूजा पंडाल का प्रारूप तैयार कर रहा है। पुराने जमाने में शादी विवाह के दौरान पालकी, बैलगाड़ी, हाथी एवं अन्य माल दर्शाया जाएगा। लोअर चुटिया स्थित महादेव मंडा के प्रांगण में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कांटाई, मिदनापुर, पश्चिम बंगाल के कारीगर कर रहे हैं।

also read : पर्युषण पर्व का दूसरा दिन, उत्तम मार्दव धर्म का दिया संदेश

पंडाल का रंग सुनहरा होगा जिसमें बांस, चीनी फोम, नेट, थर्माकोल, फाइबर एवं कपड़े आदि से सजाया जाएगा, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत होगा। पंडाल का मुख्य आकर्षण परी होगी, जो बांस एवं चीनी फोम द्वारा निर्मित होगी। पंडाल की चौड़ाई लगभग 60 फीट लंबाई 90 फीट ऊंचाई 40 फीट तक जाएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। जो राजधानी के दुर्गा पूजा में भक्ताें के लिए एक अगल आकर्षण का केंद्र होगा।

also read : करमा पूजा 2026 को लेकर अलर्ट, झारखंड पुलिस ने जारी किए निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *