29 अक्टूबर से सजेगा माेरहावादी में जेसोवा दिवाली मेला, 25वें वर्ष पर जुटेंगे देशभर के उद्यमी

रांची: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से राजधानी के ऐतिहासिक माेरहावादी मैदान में इस वर्ष भी भव्य जेसोवा दिवाली मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय मेला 29 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा। मेले का

जेसोवा दिवाली मेला
जेसोवा दिवाली मेला

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची:  झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से  राजधानी के ऐतिहासिक माेरहावादी मैदान में इस  वर्ष भी भव्य जेसोवा दिवाली मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है।  यह पांच दिवसीय मेला  29 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा।  मेले का समय आम लोगों के लिए प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक तय किया गया है. सोमवार को आईएएस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जेसोवा की ओर से मेले की आधिकारिक घोषणा की गई।  इस दौरान मेला के आधिकारिक पोस्टर और ब्रोशर का भी विमोचन किया गया।

also read : पुरुलिया में दर्दनाक हादसा, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेसोवा की सचिव मनू झा ने बताया कि संस्था अपने सफल 25 वर्ष पूरे कर रही है, जो समाज के प्रति इसके सकारात्मक योगदान और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  उन्होंने बताया कि इस बार मेले में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के उद्यमी और हस्तशिल्पी अपने स्टॉल लगाएंगे।

स्वदेशी कला और व्यंजनों का रहेगा मुख्य आकर्षण

इस बार के मेले में स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय कला को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।  मेले में मुख्य रूप से कोहवर, सोहराय और मधुबनी पेंटिंग के विशेष स्टॉल,  स्वदेशी कपड़े और पारंपरिक जनजातीय व्यंजन, बच्चों और परिवारों के लिए प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक शाम, खरीदारी और खान-पान के अलावा मनोरंजन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।  प्रेस वार्ता के दौरान जेसोवा की उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा, शिवानी सिंह, अनिता सिंह, जसीना सिद्दीकी, निक्की टोप्पो तथा वरिष्ठ सदस्य कुमुद चौधरी, नमिता सिंह और अमिता खंडेलवाल समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रही।

also read : लेक गार्डन मैरिज हॉल को सील करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *