मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जेल अदालत आयोजित, 04 बंदियों को मिला जेल अदालत का लाभ।

रांची: माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथ डालसा सचिव, राकेश रौशन के नेतृत्व में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, रांची में

जेल अदालत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची  अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथ डालसा सचिव, राकेश रौशन के नेतृत्व में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, रांची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
 जेल अदालत में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी,  एस. बी. शर्मा उपस्थित थे। विभिन्न माननीय न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, में संसीमित 15 बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था। 04 बंदी को जेल अदालत का लाभ प्रदान किया गया।
जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को माननीय नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित योजनाओं के तहत विधिक जागरूकता कर जानकारी दी गयी। बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही कारा में बंदियों को चिकित्सीय शिवर लगा कर जाँच भी करायी गयी।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में सभी न्यायिक दण्डाधिकारियों के द्वारा रसोई का निरीक्षण कर बंदियों को दिये जानेवाले भोजन की गुणवत्ता की जांच खाकर किया गया एवं रह गयी त्रुटियों को सुधारने को कहा गया।मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने रसोई की निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बातें कही।
डालसा सचिव ने कहा कि समय-समय पर बंदियों की स्वस्थ की जांच होनी चाहिए, इससे गंभीर बीमारी का पता चलता है तथा उनका ससमय ईलाज किया जा सकता है। आगे उन्हांेंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बाते कही।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी  एस. बी, शर्मा, डालसा सचिव  राकेश रौशन, न्यायिक दण्डाधिकारी,  मयंक मलियाज,  प्रशांत कुमार वर्मा,  अमित गुप्ता,  प्रशांत गुप्ता,  सार्थक शर्मा उपस्थित रहे इनके अलावा, काराधीक्षक  कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल,  लवकुश कुमार, मों. सद्दाम हुसैन,  सत्येन्द्र कुमार, एल.ए.डी.सी.एस. के सदस्यगण, एल.एल.बी. के छात्र-छात्राऐं, काराकर्मी एवं बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, रांची के बंदीगण उपस्थित थें।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.