निर्मल धाम में गूंजा गणपति वंदन, भक्ति और ध्यान से सराबोर हुआ वातावरण

रांची: सहज योग केंद्र, रांची के तत्वावधान में सहज मंदिर, निर्मल धाम में श्री गणेश पूजा समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहज योग परिवार के साधकों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री

निर्मल धाम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  सहज योग केंद्र, रांची के तत्वावधान में सहज मंदिर, निर्मल धाम में  श्री गणेश पूजा समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहज योग परिवार के साधकों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री गणेशजी का स्मरण एवं सामूहिक ध्यान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात तीनों महामंत्रों के साथ कुछ समय तक साधकों को निःशब्द ध्यान कराया गया। श्री गणेशजी का स्मरण करते हुए “स्वागतम् स्वागतम्” भजन की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।बाल रूप में बच्चों द्वारा गणेश भजन पर डांस किया गया ।
समारोह के दौरान श्री माताजी निर्मला देवी जी द्वारा श्री गणेश पूजा के अवसर पर दिए गए अमृत वचन का वीडियो संदेश भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया। इसके बाद विधिवत कलश पूजा एवं देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। भक्तिमय वातावरण में “घर में पधारो गजानंद”, “हेमजा सुतं भजे”, श्री गणेश अथर्वशीर्ष, “विश्व वंदिता” सहित अनेक भजनों एवं स्तुतियों की प्रस्तुति हुई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्री गणेशजी की आरती की गई। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच लड्डू एवं भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर राजेश (राजू) सोमानी ने बताया कि श्री गणेश पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामूहिक ध्यान, आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का अवसर भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोकुल मोहता , जुगल मारू, जगदीश माहतो, डॉ. मनोज, कर्नल गुप्ता, लाल साहेब, बृज मिश्रा, विनीत, शंकर, पूनम सेठ यतीन्द्र नाथ सिंह सुधांशु शेखर सहित सहज योग परिवार के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *