रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज रविवार की सुबह 10 बजकर 40 मिनट में धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचने पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया।
also read : कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश, तानी पिस्टल मिसफायर से बची जान
इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
राज्यपाल के धनबाद दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे से लेकर आईआईटी-आईएसएम परिसर तक कारकेड रूट पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती की गई थी।
also read : 30 लाख के इनामी TPC कमांडर ब्रजेश गंझू , वाराणसी में ATS से मुठभेड़ में मारा गया
हवाईअड्डा, कारकेड रूट, आईआईटी-आईएसएम परिसर और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी गई. कारकेड के सुचारु आवागमन के लिए यातायात पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रहीं. सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग में एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमों को भी सक्रिय रखा गया.
राज्यपाल के स्वागत में एसएसपी के अलावा उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
also read : पुलिस अधिकारी की मौत का ‘बदला’, एनकाउंटर में ढेर हुआ अपराधी







