रांची: बहुचर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर रविवार की सुबह हमला करने की कोशिश की गई। कांटा टोली चौक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने मुनव्वर पर पिस्टल तान दी। गोली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन पिस्टल मिसफायर हो गई. इसके बाद अपराधी नामकुम की ओर भाग निकले।
also read : महाराष्ट्र के बड़े राजनीतिक परिवार की बेटी नीला विखे पाटिल बनीं स्वीडन की सांसद
कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक ने बताया कि कांटा टोली चौक पर दो अपराधियों ने उस पर हमला किया। उसके अनुसार, हमलावरों में एलेक्स और कटला नाम के दो अपराधी शामिल थे, तीसरे अपराधी को वह नहीं पहचानता है। दोनों के पीएलएफआई से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।
also read : 30 लाख के इनामी TPC कमांडर ब्रजेश गंझू , वाराणसी में ATS से मुठभेड़ में मारा गया
मुनव्वर अफाक ने कमल भूषण हत्याकांड में सजा काट रहे डब्ल्यू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर हमले की आशंका जताई है। उसका कहना है कि सरकारी गवाह बनने के बाद उन्हें पहले भी धमकियां मिली थीं। अदालत में उसकी गवाही मामले में अहम साबित हुई थी। मुनव्वर ने बताया कि उसकी किस्मत अच्छी थी जो मिसफायर हो गया इसकी वजह से उसकी जान बच गई।
तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ एक्टिव हो गए. जिस दिशा में अपराधी फरार हुए हैं, उस दिशा में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने बताया कि मुनव्वर ने अपने ऊपर हमले की जानकारी दी है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
also read : सारंडा में सक्रिय असीम मंडल के दस्ते के दो और इनामी माओवादी बंगाल में गिरफ्तार







