लोहरदगा रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कीमैन की मौत, सेवानिवृत्ति में बचा था महज एक साल

रांची : राजधानी रांची में लोहरदगा रेल लाइन पर रविवार को ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के एक कीमैन की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 59 वर्षीय राम अवधेश लाल के रूप में हुई है। इस

लोहरदगा रेल लाइन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में लोहरदगा रेल लाइन पर रविवार को  ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के एक कीमैन की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 59 वर्षीय राम अवधेश लाल के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से रेलवे कर्मचारियों और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कीमैन के पद पर तैनात थे राम अवधेश
मिली जानकारी के अनुसार, राम अवधेश लाल भारतीय रेलवे में ‘कीमैन के पद पर कार्यरत थे।  वे रविवार को लोहरदगा-रांची रेल खंड पर पटरी और चाबियों की नियमित जांच कर रहे थे।  इसी दौरान अचानक आई एक मालगाड़ी की चपेट में वे आ गए।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कटकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।  परिजनों के मुताबिक, वे अपनी सेवा के अंतिम पड़ाव पर थे और अगले वर्ष ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।  सूचना मिलते ही स्थानीय डोरंडा थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस ने स्थिति को संभाला और परिजनों को ढांढस बंधाया।  पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.