छोटी दिवाली पर कहां-कहां जलाएं दीये? जानें 14 दीपदान के स्थान

नई दिल्ली : कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन दीया जलाने का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, छोटी दिवाली पर हर घर में कम से कम

दिवाली

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन दीया जलाने का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, छोटी दिवाली पर हर घर में कम से कम 14 दीये जरूर जलाने चाहिए। इनमें एक दीया मृत्यु के देवता यमराज के नाम का भी होता है, जिसे यम दीपक कहा जाता है। कहते हैं कि छोटी दिवाली के दिन यमराज के नाम का दीया जलाने से परिवार के लोगों पर अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। साथ ही नरक की यातनाओं से भी मुक्ति मिलती है। यही वजह है कि इस दिन लोग घर के बाहर या नाली के पास यमराज के नाम का दीया जलाते हैं।

Read More : जमशेदपुर TMH में अब मोबाइल से करें अस्पताल के बिल और जांच का भुगतान

छोटी दिवाली पर दीपक जलाने के अलावा तेल मालिश करके स्नान करने का भी विधान है। पुराणों के अनुसार, चतुर्दशी के दिन माता लक्ष्मी तेल और गंगा जल में निवास करती हैं। इसलिए इस दिन तेल मालिश के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

छोटी दिवाली 2026 पर दीये जलाने का शुभ समय

छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर 7 नवंबर 2026 को दीपक जलाने का शुभ समय शाम 5:32 बजे से शुरू होगा। यह समय रात 8:09 बजे तक रहेगा। इस दौरान घर में दीपक जलाकर दीपदान कर सकते हैं।

छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?

छोटी दिवाली पर अपनी श्रद्धा के अनुसार कितने भी दीपक जला सकते हैं। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन कम से कम 14 दीपक जरूर जलाने चाहिए। इसके साथ ही एक दीपक यमराज के नाम से भी जलाना चाहिए। इसे यम दीपक कहा जाता है। मान्यता है कि यम दीपक जलाने से परिवार पर अकाल मृत्यु का संकट टलता है।

घर में इन जगहों पर जलाएं दीपक

छोटी दिवाली पर घर के अलग-अलग हिस्सों में दीपक जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन स्थानों पर दीपक रखना शुभ माना जाता है।

  1. घर के मुख्य द्वार पर।

  2. पूजा स्थल पर।

  3. दक्षिण दिशा में।

  4. अध्ययन कक्ष में।

  5. कार्यस्थल पर।

  6. पवित्र वृक्ष के पास।

  7. घर के बाहर।

  8. रसोई घर में।

  9. घर के आंगन में।

  10. तुलसी के पास।

  11. घर की छत पर।

  12. खिड़कियों के पास।

  13. जल स्रोत के पास।

  14. अन्न भंडार के पास।

छोटी दिवाली पर दीपदान करने के नियम

छोटी दिवाली पर दीपदान करते समय कुछ धार्मिक नियमों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार, दीपक जलाने के लिए मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करना चाहिए। दीपदान के लिए प्रदोष काल को सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान घर में दीपक जलाना और पूजा करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यमराज के नाम का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दीपक को घर के मुख्य द्वार के बाहर या नाली के पास रखने की परंपरा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.