रांची: झारखंड में बिजली ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है। यहां बिजली की दर 50% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को दे सकता है। इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष का टैरिफ पिटिशन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे अंतिम रूप देकर नियामक आयोग के समक्ष दाखिल किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बिजली वितरण निगम का सालाना रेवेन्यू गैप करीब 19 हजार करोड़ रुपये है। बिजली खरीद-बिक्री के अंतर के अलावा स्थापना खर्च, नई योजनाओं के क्रियान्वयन और वितरण संसाधनों के विकास पर होने वाले खर्च इस गैप की प्रमुख वजह हैं। वित्तीय अंतर को पाटने के लिए जेबीवीएनएल बिजली दर में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
टैरिफ पिटिशन तैयार करने की चल रही प्रक्रिया
झारखंड बिजली वितरण निगम ने 19 हजार करोड़ का अनुमान है। पिछले टैरिफ पिटिशन में निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने केवल 6.12 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी थी। नई दर एक अप्रैल 2026 से लागू की गई थी। उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ और निगम के वित्तीय जरूरतों को आंकलन करने के बाद नियामक आयोग नई दरों पर अंतिम फैसला लेगा।


