बिहार के ईंट भट्ठे में बंधक बने चंदवा के छह मजदूर मुक्त, उपायुक्त ने सौंपे कंबल

लातेहार: लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की पहल पर बिहार के वैशाली स्थित ईंट भट्ठे में बंधक बनाए गए लातेहार के चंदवा के छह मजदूरों को मुक्त कराया। यह मामला डीसी के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उठा था। मुक्त कराए गए मजदूरों में चंदवा थाना

उपायुक्त ने सौंपे कंबल

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार:  लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की पहल पर बिहार के वैशाली स्थित ईंट भट्ठे में बंधक बनाए गए लातेहार के चंदवा के छह मजदूरों को मुक्त कराया।  यह मामला डीसी के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उठा था। मुक्त कराए गए मजदूरों में चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव निवासी जिशान पवरिया, नैमा खातुन, सदिना खातुन, बाबूलाल, झुबली खातुन और तकली खातुन शामिल हैं।

 उपायुक्त के जन शिकायत निवारण में मिली थी शिकायत

उपायुक्त के जन शिकायत निवारण में मिली शिकायत में बताया गया था कि उक्त छह मजदूर बिहार के वैशाली जिले के रामपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने गए थे। आरोप था कि ईंट भट्ठा मालिक द्वारा उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी मजदूरों को मुक्त कराने का निर्देश दिया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मजदूरों को मुक्त कराकर सुरक्षित वापस लाया गया। उपायुक्त ने मुक्त कराए गए सभी मजदूरों से अपने कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मजदूरों का हालचाल जाना और उन्हें कंबल प्रदान किए।

also read : इंटक का ऐतिहासिक विलय, के.एन. त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *