जीण माता के भजन जागरण में उमड़े श्रद्धालु, महाआरती के बाद बंटा प्रसाद

रांची : रांची के कांके रोड स्थित विकास निकेतन में श्री जीण माता रानी सती दादी का मंगल पाठ एवं भजन जागरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। करीब पांच घंटे तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

जीण माता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के कांके रोड स्थित विकास निकेतन में श्री जीण माता रानी सती दादी का मंगल पाठ एवं भजन जागरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। करीब पांच घंटे तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में 51 महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में ओढ़नी ओढ़कर सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया। इस दौरान भजनों पर महिला और पुरुष श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम में श्री दादी जी का भव्य और भावपूर्ण श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य यजमान आनंद अग्रवाल और अनिता अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ज्योत प्रज्वलित की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री दादी जी के चरणों में मंगल पाठ अर्पित किया।

Read More : इंटक का ऐतिहासिक विलय, के.एन. त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

51 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

आयोजन में 51 महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में ओढ़नी ओढ़कर सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया। महिलाओं की इस भक्तिमय सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मंगल पाठ के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु दादी जी की महिमा का गुणगान करते रहे।

माता के भजन में झूमे श्रद्धालु

भजनों पर झूमे महिला और पुरुष श्रद्धालु

भजन गायक मनीष सोनी, मानवी सिन्हा और निधि शर्मा ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों और भावपूर्ण मंगल पाठ ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन जागरण के दौरान श्री जीण माता रानी सती दादी के मनमोहक भजनों पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ नृत्य कर अपनी भक्ति भावना प्रकट की। करीब पांच घंटे तक चले इस आयोजन में भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने श्री दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह जानकारी संजय सर्राफ ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *