जमशेदपुर TMH में अब मोबाइल से करें अस्पताल के बिल और जांच का भुगतान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में अब मरीजों और उनके घरवालों को पेमेंट करने के लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब मोबाइल से ही अस्पताल की कई सेवाओं का पैसा जमा किया जा सकेगा। अस्पताल प्रबंधन ने

TMH

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में अब मरीजों और उनके घरवालों को पेमेंट करने के लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब मोबाइल से ही अस्पताल की कई सेवाओं का पैसा जमा किया जा सकेगा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से डिजिटल पेमेंट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। इसके जरिए ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने, डायग्नोस्टिक सेवाओं और अस्पताल के बिल का भुगतान घर बैठे या मोबाइल से ही किया जा सकता है।

Read More : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

TMH प्रबंधन ने शनिवार को बताया कि अस्पताल में अभी भी कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें डिजिटल पेमेंट की सुविधा के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। अस्पताल में यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से पैसे जमा किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि पेमेंट होते ही मरीज अपनी संबंधित सेवा का लाभ ले सकेंगे। इससे लोगों को काउंटर पर धक्के खाने और घंटों लाइन में खड़े रहने से छुटकारा मिलेगा।

ओपीडी मरीजों को मिलेगी कतारों से राहत

इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा ओपीडी में आने वाले मरीजों को होगा। डॉक्टर की ओर से जांच लिखे जाने के बाद मरीज डिजिटल माध्यम से तुरंत भुगतान कर सकते हैं। इससे उन्हें बिलिंग काउंटर की कतार में लगने या बार-बार काउंटर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे डॉक्टर से परामर्श लेने और जांच कराने की प्रक्रिया भी आसान होगी। मरीज अपना समय भुगतान की औपचारिकताओं के बजाय इलाज पर लगा सकेंगे।

वार्ड से ही जमा कर सकेंगे अस्पताल का बिल

अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी डिजिटल भुगतान की सुविधा उपयोगी है। वे वार्ड में रहते हुए ही अस्पताल के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इससे डिस्चार्ज की प्रक्रिया आसान होगी और अलग-अलग भुगतान काउंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

डिजिटल पेमेंट से कम होगी काउंटरों पर भीड़

TMH प्रबंधन के मुताबिक, डिजिटल भुगतान से मरीजों और उनके परिजनों का समय बचेगा। साथ ही भुगतान काउंटरों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। हर डिजिटल लेनदेन के बाद भुगतान की तत्काल पुष्टि भी उपलब्ध कराई जाती है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों और उनके परिजनों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अस्पताल आने वाले लोगों का प्रशासनिक औपचारिकताओं में लगने वाला समय कम करना है, ताकि वे स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान दे सकें। तकनीक के जरिए तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना इस कदम का मकसद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.