लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका! करीबी हैरी बॉक्सर को अमेरिका में पकड़ा गया

नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बड़ी कामयाबी के बाद, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर हरि चंद जाट उर्फ ‘हैरी बॉक्सर’ को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई के बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर होहित शेट्‌टी के घर के

हैरी बॉक्सर

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली:  भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बड़ी कामयाबी के बाद, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर हरि चंद जाट उर्फ ‘हैरी बॉक्सर’ को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई के बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर होहित शेट्‌टी के  घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद से ही भारतीय एजेंसियां लगातार उसके ठिकानों पर नजर बनाए हुए थीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिश्नोई गैंग के मुख्य सिंडिकेट और रंगदारी के नेटवर्क को संभालने वाले हैरी बॉक्सर की हिरासत को भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। अब उसे भारत प्रत्यर्पित करने की कानूनी प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

जयपुर का बॉक्सिंग कोच कैसे बना ‘हैरी बॉक्सर’?राजस्थान के नारायणपुर गांव का रहने वाला हरि चंद जाट कभी खेल और खेती-किसानी से जुड़ा हुआ था।जयपुर में एक समय स्पोर्ट्स उत्साही और बॉक्सिंग कोच के रूप में काम करने के कारण उसे ‘बॉक्सर’ का नाम मिला था। हालांकि, बाद में वह अपराध की दुनिया में कदम रख बैठा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख गुर्गा बन गया।

साल 2022 में भारत से फरार होने के बाद वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए अमेरिका पहुंच गया था।इससे पहले जनवरी 2026 में भी अमेरिका में शरण मांगने के दौरान आव्रजन अधिकारियों द्वारा उसे अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया था, लेकिन तब वह बाहर निकलने में कामयाब रहा था।

उत्तर अमेरिका में बैठकर हैरी बॉक्सर बिश्नोई गैंग के लिए लॉजिस्टिक्स, टारगेटेड किलिंग और विदेशी रंगदारी का सिंडिकेट चला रहा था। मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर ने ही सोशल मीडिया पर ली थी।

also read : सीधी भर्ती से नियुक्त सब-इंस्पेक्टर ही वरीयता सूची में होंगे वरिष्ठ : हाईकोर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.