सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर, 80 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

रांची: पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं संस्थापक डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में ए.आर. हेल्थ केयर के सहयोग से

जांच शिविर,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची:  पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं संस्थापक डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में ए.आर. हेल्थ केयर के सहयोग से एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आश्रम में रह रहे दिव्यांग, निराश्रित एवं जरूरतमंद प्रभुजनों तथा सेवा कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल सुनिश्चित करना रहा।स्वास्थ्य शिविर के दौरान करीब 80 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई।

also read :माता-पिता की जानकारी नहीं तो भी बनेगा वोटर कार्ड, झारखंड में अनाथों के लिए नई व्यवस्था

इसमें शुगर, रक्तचाप, वजन, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड एवं हीमोग्लोबिन सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य जांच शामिल थीं। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवा तथा चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा खान-पान, नियमित दिनचर्या, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। शिविर में डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया। जांच कार्य में रविंद्र कुमार, अरुण कुमार एवं विकास पासवान का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पुजारी अरविंद पांडे, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, संजय सर्राफ, विशाल जालान एवं ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

also read : जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 में योगा प्रतियोगिता से फैशन शो तक आयोजन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.