झारखंड प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन अध्यक्ष बने संजय कुमार दालानिया,सचिव हेमंत पटेल

रांची: चैंबर भवन, रांची में झारखंड प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स एसोसिएशन (JPGDA) की द्विवार्षिक आम सभा आयोजित की गई। इस आम सभा में वर्ष 2026-2028 हेतु कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 16 सदस्य निर्वाचित हुए। आज सोमवार को नवनिर्वाचित 16 सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से

झारखंड प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स एसोसिएशन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची:  चैंबर भवन, रांची में झारखंड प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स एसोसिएशन (JPGDA) की द्विवार्षिक आम सभा आयोजित की गई। इस आम सभा में वर्ष 2026-2028 हेतु कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 16 सदस्य निर्वाचित हुए। आज सोमवार को
नवनिर्वाचित 16 सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में ये हैं शामिल

अध्यक्ष  संजय कुमार दालानिया, उपाध्यक्ष  अनिल जैन एवं  कैलाश केडिया, सचिव  हेमंत पटेल, सह-सचिव  नीरज नारसरीया एवं  प्रभात कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष  अनिल अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष  सूरज बगला
संरक्षक (Patron) –  संजय बगला एवं  अशोक खेमका का चयन किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य में 
अनुराग पटेल,  शैंकी राईका,  महेंद्र अरोड़ा,  शिवांत तुलस्यान, अमित तोसावर, पवन कुमार गोयल,  राजेश चौहान वीरेंद्र तोसावर को रखा गया है।  नई कार्यकारिणी ने  गठन के बाद सभी सदस्यों के सहयोग से एसोसिएशन के हित में कार्य करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

also read : लेक गार्डन मैरिज हॉल को सील करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.