जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 में योगा प्रतियोगिता से फैशन शो तक आयोजन

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) का बहुप्रतीक्षित एक्सपो उत्सव 2026 शुरू हो गया है। सात दिनों तक चलने वाला यह व्यापार मेला 7 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। एक्सपो के चीफ

एक्सपो उत्सव
जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) का बहुप्रतीक्षित एक्सपो उत्सव 2026 शुरू हो गया है। सात दिनों तक चलने वाला यह व्यापार मेला 7 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि मेले में देश के विभिन्न शहरों से कुल 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। सभी स्टॉल वातानुकूलित हैं। मेले में बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स और ड्राई फ्रूट्स समेत विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।

Read More : CM हेमंत सोरेन तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम में हुए शामिल

महिला उद्यमियों के लिए पिंक हैंगर

मेले में महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक हैंगर बनाया गया है। इसमें सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी बनाया गया है, जहां विभिन्न तरह के झूले लगाए गए हैं। एक्सपो परिसर में अपोलो क्लिनिक, रांची की ओर से दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। मंगलवार तक चले इस शिविर में डॉ. सूचित सिन्हा ने फिजिशियन परामर्श, डॉ. रवि रोशन ने डेंटल परामर्श, डॉ. निभा निहारिका ने ENT परामर्श और डॉ. जयंती ने डाइटीशियन परामर्श दिया।

एक्सपो उत्सव

बच्चों ने पेश की हनुमान चालीसा

सोमवार को स्वामी सहजानंद ब्रिड्जफोर्ड स्कूल के 100 बच्चे एक्सपो पहुंचे। बच्चों ने एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसे सुनकर मेले में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सिटी डीएसपी जी. के. वी. रमन ने भी एक्सपो मेले का भ्रमण किया। उन्होंने जेसीआई के युवा सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी सदस्यों में प्रतिभा और विचारों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के भव्य आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। इस मौके पर सभी को दुपट्टा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

योगा प्रतियोगिता में 140 प्रतिभागी

आज यानी 5 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में योगा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संयोजिका जेसीरेट रुचिका जैन और जेसीरेट अंकिता अग्रवाल थीं। इसके अलावा बुटिक्स एक्सपो फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें 23 मॉडल्स ने हिस्सा लिया। रांची के छह गणमान्य डिजाइनरों ने अपने परिधानों का प्रदर्शन कराया। कार्यक्रम की संयोजिका जेसीरेट मधु मोदी, जेसीरेट जसलीन कौर, जेसीरेट रुचिका मोदी और जेसी राहुल सिंघानिया थे। 6 अक्टूबर को एक्सपो में भजन जैमिंग का आयोजन होगा। इसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। एक्सपो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसी के जरिए एंट्री टिकट भी बुक किए जा सकते हैं।

योगा प्रतियोगिता का आयोजन

कई बड़े ब्रांड्स आयोजन से जुड़े

एक्सपो उत्सव 2026 के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके अलावा टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) Powered by हैं। आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर), बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टाइल पार्टनर), एटीसी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) शामिल हैं।

आयोजन को सफल बनाने में जेसीआई के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल हैं। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *