रांची : CM हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे। दोनों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम और ब्रह्मभोज में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। CM हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Read More : सर्वजन पेंशन योजना में रांची के 1.86 लाख लाभुकों को राशि जारी
द्वादशा कार्यक्रम में शामिल हुए CM
CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने तृषा सिंह के परिजनों से मुलाकात की और द्वादशा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मभोज में भी हिस्सा लिया।







