सर्वजन पेंशन योजना में रांची के 1.86 लाख लाभुकों को राशि जारी

रांची : रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के 1 लाख 86 हजार 669 लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से एक-एक हजार रुपये

पेंशन योजना
रांची के 1.86 लाख लाभुकों को मिली पेंशन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के 1 लाख 86 हजार 669 लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। इसके लिए कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया गया।

किन योजनाओं के लाभुकों को मिली राशि?

सितंबर माह में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1 लाख 85 हजार 894 लाभुकों को पेंशन राशि दी गई। मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 318, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 454 और मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) के 3 लाभुकों को भी भुगतान किया गया। सभी पात्र लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से पेंशन की राशि हस्तांतरित की गई है। जिला प्रशासन ने योजना के तहत लाभुकों को पेंशन का लाभ लगातार मिलते रहने के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग को अनिवार्य बताया है।

जिन लाभुकों को राशि नहीं मिली, उन्हें क्या करना होगा?

जिन लाभुकों के बैंक खाते में सितंबर माह की पेंशन राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग करानी होगी। आधार सीडिंग के बाद ही उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिल सकेगा। राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में वृद्ध, आदिम जनजाति, HIV/AIDS पीड़ित और ट्रांसजेंडर लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है। जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन ने आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 9430328080 जारी किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *