धनबाद/कतरास : झरिया के चर्चित नेता सूर्यदेव सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग को लेकर प्रोडक्शन टीम महेशपुर कोलियरी पहुंची। टीम ने कोलियरी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और शूटिंग के लिए संभावित लोकेशन चिह्नित की। टीम ने कई स्थानों की टेप से नापी भी की। बताया गया कि धनबाद की विभिन्न कोलियरियों में फिल्म की शूटिंग होनी है। इसी क्रम में महेशपुर कोलियरी को भी महत्वपूर्ण लोकेशन के रूप में चुना गया है।
Read More : जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 में योगा प्रतियोगिता से फैशन शो तक आयोजन
करीब एक सप्ताह तक हो सकती है शूटिंग
महेशपुर कोलियरी में करीब एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग होने की संभावना है। लोकेशन की रेकी के लिए मुंबई और रांची से प्रोडक्शन टीम के सदस्य पहुंचे थे। निर्देशक ने कोलियरी के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन भी किया गया। फिल्म की शूटिंग की खबर से महेशपुर कोलियरी के मजदूरों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। प्रोडक्शन टीम के पहुंचने के बाद मजदूर शूटिंग से जुड़ी जानकारी लेते नजर आए।





