ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर कल गुमला बंद, समिति ने निकाला मशाल जुलूस

रांची: केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को गुमला बंद का आह्वान किया है। बंद में गुमला के साथ खूंटी, रांची, लोहरदगा और लातेहार जिले भी शामिल हैं। समिति के लोगों ने सोमवार की शाम गुमला

मशाल जुलूस
मशाल जुलूस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को गुमला बंद का आह्वान किया है।  बंद में गुमला के साथ खूंटी, रांची, लोहरदगा और लातेहार जिले भी शामिल हैं। समिति के लोगों ने सोमवार की शाम गुमला में मशाल जुलूस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

also read जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के जज

मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान बंद समर्थकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही व्यवसायियों से मंगलवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।

केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति का कहना है कि ओबीसी समुदाय को आरक्षण का उचित लाभ दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इधर, इधर, प्रस्तावित बंद को देखते प्रशासन भी अलर्ट है।

also read : माता-पिता की जानकारी नहीं तो भी बनेगा वोटर कार्ड, झारखंड में अनाथों के लिए नई व्यवस्था

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.