मारवाड़ी महिला सम्मेलन का अभिनंदन समारोह, छात्राओं और समाजसेवियों का सम्मान

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने बुधवार को हॉलीडे होम में अभिनंदन समारोह आयोजित कर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख अनीता अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया, प्रदेश सचिव मनीषा मित्तल और प्रदेश

मारवाड़ी महिला सम्मेलन

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने बुधवार को हॉलीडे होम में अभिनंदन समारोह आयोजित कर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख अनीता अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया, प्रदेश सचिव मनीषा मित्तल और प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला का भव्य स्वागत किया।

Read More : रिम्स में MBBS की 250 सीटों को NMC की मंजूरी, नए सत्र से होगा दाखिला

कार्यक्रम का नेतृत्व रांची शाखा की संरक्षिका एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल तथा राष्ट्रीय बाल विकास प्रकल्प प्रमुख रूपा अग्रवाल ने किया। शुभारंभ रांची शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष मधु सर्राफ के शंखनाद से हुआ। इसके बाद तिलक, गणेश वंदना, दीप प्रज्ज्वलन, गायत्री मंत्र और सम्मेलन की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रांची शाखा की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

छात्राओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अवनि कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया ने सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण प्रकल्प में उत्कृष्ट योगदान के लिए रेखा जैन और प्रीति बंका को राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव के हाथों सम्मानित किया गया। बाल विकास प्रकल्प के तहत उषा विजयवर्गीय को शिवनारायण कन्या पाठशाला में कक्षा 8 की छात्राओं को गणित का निःशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षाकोष से 5,100 रुपये प्रदान किए गए। वहीं नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छह छात्राओं को कॉपी, पुस्तक और कलम देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में चार विषयों में A+ प्राप्त करने वाली तान्या सिंह मुंडा को भी सम्मानित किया गया। अभिनंदन नृत्य प्रस्तुत करने वाली पांच बालिकाओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। राष्ट्रीय बाल विकास प्रकल्प के तहत आयोजित कहानी लिखो प्रतियोगिता की छह विजेता बालिकाओं को पंचतंत्र की पुस्तक और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

सेवा कार्यों और महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की कहानी लिखो प्रतियोगिता की 23 राज्यों से प्राप्त 500 कहानियों में चयनित 50 पुरस्कृत कहानियों का वेबसाइट के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव द्वारा लोकार्पण किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने महिलाओं को सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी ने रांची शाखा के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं से अपने हुनर को जीवनभर बनाए रखने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया ने सेवा कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की सलाह दी। प्रदेश सचिव मनीषा मित्तल ने भी रांची शाखा के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय अंचल प्रमुख अलका सरावगी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष बीना बुबना ने दिया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में रांची शाखा और सृजन शाखा की सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *