गिरिडीह में दर्दनाक हादसा, अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी सवार युवक की गई जान

गिरिडीह के पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पथलनावाडीह के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
युवक

गिरिडीह : गिरिडीह के पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पथलनावाडीह के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक निवासी प्रभात स्वर्णकार के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, खूंटी में आदिवासी कांग्रेस ने बनाई रणनीति

मिली जानकारी के अनुसार प्रभात स्वर्णकार बुधवार को अपनी स्कूटी से हरिचक स्थित घर से राजधनवार जा रहे थे। इसी दौरान पथलनावाडीह के पास उनके आगे चल रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो को पलटते देख प्रभात ने खुद को बचाने के लिए स्कूटी में अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

हादसे में प्रभात स्वर्णकार के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आठ माह पहले हुई थी शादी

प्रभात स्वर्णकार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि उनकी शादी महज आठ माह पहले ही हुई थी। असमय हुई इस मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव बिना पोस्टमॉर्टम के परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *