विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, खूंटी में आदिवासी कांग्रेस ने बनाई रणनीति

खूंटी में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में बुधवार को जिला आदिवासी कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित की गई।
विश्व आदिवासी दिवस

खूंटी : खूंटी में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में बुधवार को जिला आदिवासी कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ऐलेक्सियूस परिधिया ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read More : रिम्स में MBBS की 250 सीटों को NMC की मंजूरी, नए सत्र से होगा दाखिला

बैठक में 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को जिलेभर में भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया गया।

आयोजन की रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा

कार्यकारी अध्यक्ष ऐलेक्सियूस परिधिया ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की रक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और पंचायत स्तर तक लोगों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को पूरे जिले में एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए।

पदाधिकारियों को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, धर्मदास कंडीर, पीटर ओड़या, सुचित सांगा, बेर्नाड किस्पोट्टा, जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस कंडुलना, ऐलेक्सियूस भेंगरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *