भुज : गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर तीन मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पहला भूकंप दोपहर 2:20 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसके बाद 2:23 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई।
Read More : Gold Price Today : सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा रेट
पहले भूकंप का केंद्र खावड़ा से 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। वहीं, दूसरे भूकंप का केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर में बताया गया। लगातार दो झटकों के बाद लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।
फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है कच्छ
गुजरात का कच्छ जिला भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है। इस इलाके में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। लगातार दो झटकों के बाद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
Read More : रथयात्रा 2026: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, महाप्रभु जगन्नाथ से देश की समृद्धि की कामना




