रथ मेले में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान शुरू, 50 बिछड़े लोगों को परिवार से मिलाया

जगन्नाथपुर रथ मेला-2026 के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने गुरुवार से विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
डालसा

रांची : जगन्नाथपुर रथ मेला-2026 के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने गुरुवार से विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। झालसा के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत 16 जुलाई से 25 जुलाई तक मेला परिसर में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को विभिन्न कानूनी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Read More : देवघर बाबा मंदिर : श्रावणी मेले में नहीं चलेगा VIP कल्चर, रविवार-सोमवार को शीघ्रदर्शनम भी बंद

डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विधिक अधिकारों और नालसा एवं झालसा की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, मध्यस्थ जहांआरा सहित कई पीएलवी और कर्मचारी मौजूद रहे।

50 बिछड़े लोगों को परिवार से मिलाया

डालसा के शिविर में रथ मेले के दौरान बिछड़े 50 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया। इनमें खूंटी जिले का एक खोया हुआ बच्चा भी शामिल था, जिसे सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के बीच विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।

Read More : झारखंड में अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट

लोक अदालत और योजनाओं की दी जानकारी

डालसा की टीम ने लोगों को 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाले समाधान समारोह विशेष लोक अदालत, 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 18 सितंबर को आयोजित चेक अनादरण मामलों की विशेष लोक अदालत की जानकारी दी। साथ ही नालसा के टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी देते हुए पंपलेट और लिफलेट भी वितरित किए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *