रथयात्रा 2026: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, महाप्रभु जगन्नाथ से देश की समृद्धि की कामना

पीएम मोदी ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर देशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।
रथयात्रा

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर देशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और उनकी दिव्य कृपा से देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।

Read More : जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास : कब और क्यों शुरू हुई परंपरा, पढ़ें 4 प्रसिद्ध मान्यताएं

गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी ने लिखा कि पवित्र रथयात्रा भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक अनूठी अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि रथयात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है तथा ये विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं।

महाप्रभु जगन्नाथ से की सुख-समृद्धि की कामना

पीएम ने प्रार्थना की कि महाप्रभु जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को अपने प्रयासों के लिए शक्ति प्रदान करें और समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करें। एक अन्य पोस्ट में पीएम ने लिखा कि महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर उनकी कामना है कि भगवान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उनकी कृपा से देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।

‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी किया साझा

पीएम मोदी ने इस अवसर पर ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत। पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते।” इसके साथ उन्होंने भगवान जगन्नाथ को समस्त जगत के स्वामी, अविनाशी, अनंत और सभी प्राणियों के हृदय में विराजमान परमात्मा बताते हुए उन्हें बार-बार नमन किया।

राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्री जगन्नाथ रथयात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कामना की कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र और माता सुभद्रा से सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *