रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक धर्मपत्नी कल्पना सोरेन राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के विवाहोत्सव के बाद आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुये। रांची के एक होटल में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने नवविवाहित सांसद विजय हांसदा और उनकी धर्मपत्नी सुप्रिया मुर्मू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवविवाहित जोड़े के सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नये जीवन की यह यात्रा प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरी रहे।
परिजनों से मिले मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सांसद विजय हांसदा के परिजनों और सगे-संबंधियों से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों ने परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुये विवाह समारोह की खुशियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। रिसेप्शन समारोह में आत्मीयता और पारिवारिक माहौल की झलक देखने को मिली।




