धनबाद। बीसीसीएल क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने अभियान तेज कर दिया है। एमएमडीआर एक्ट के तहत अब केवल कोयला और वाहनों की जब्ती तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सीधे आपराधिक मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच करने की दिशा में भी पहल की जा रही है।
सीआइएसएफ ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि एफआइआर दर्ज करने के साथ अनुसंधान (जांच) का अधिकार भी प्रदान किया जाए, ताकि अवैध खनन और परिवहन से जुड़े पूरे गिरोह तक पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बीसीसीएल में अब सीआइएसएफ पूरी बल क्षमता (फुल स्ट्रेंथ) के साथ अभियान चला रही है। लगातार सफलता मिल रही है।



