Gold Price Today : सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से दबाव बना हुआ है।
सोना

नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से दबाव बना हुआ है। आज यानी 16 जुलाई को घरेलू वायदा बाजार (MCX) में दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा महंगाई को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

Read More : रथयात्रा 2026: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, महाप्रभु जगन्नाथ से देश की समृद्धि की कामना

एमसीएक्स पर आज सोने का भाव 540 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 924 रुपये टूटकर 2,19,696 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमेक्स पर सोना 0.27 फीसदी गिरकर 4,041 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.15 फीसदी बढ़कर 57.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट गोल्ड नेकलेस खरीदने पर कितना होगा खर्च?

आज के भाव के आधार पर 22 कैरेट (22K) सोने का 10 ग्राम नेकलेस बनवाने पर सोने की अनुमानित कीमत करीब 1,29,535 रुपये होगी। यदि ज्वेलर 10 फीसदी मेकिंग चार्ज लेता है, तो इसमें करीब 12,954 रुपये जुड़ेंगे। इसके बाद कुल राशि पर 3 फीसदी जीएसटी जोड़ने पर करीब 4,275 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह 10 ग्राम के 22 कैरेट गोल्ड नेकलेस की कुल अनुमानित कीमत करीब 1,46,760 रुपये यानी लगभग 1.47 लाख रुपये होगी। यदि मेकिंग चार्ज 20 फीसदी तक होता है, तो कुल बिल करीब 1.60 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

Read More : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरे फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?

जून में अमेरिका के थोक महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। इससे पहले खुदरा महंगाई के आंकड़े भी नरम आए थे, जिससे बाजार में यह उम्मीद बनी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी नहीं करेगा। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका फिर मजबूत हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रहती है, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है। इसी वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *