रांची एयरपोर्ट पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, हिंदी को बढ़ावा देने की पहल

रांची। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी

रांची। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग को आसान और मजबूत बनाना है।


प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे। कर्मचारियों ने रोजमर्रा के काम में हिंदी को सरल बनाने के तरीकों पर चर्चा की. गृह मंत्रालय के अधीन संस्था ‘नराकास’ ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया। यह संस्था सरकारी दफ्तरों में हिंदी के काम की निगरानी करती है।


प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया और बेहतर करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *