बिहार निवेश के लिए पूरी तरह तैयार, 2.25 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का सीएम ने किया स्वागत

पटना : बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के उद्देश्य से सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को होटल मौर्या में आयोजित उद्यमियों से संवाद एवं एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम में ₹2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का स्वागत किया। ऊर्जा एवं उद्योग विभाग

बिहार निवेश के लिए पूरी तरह तैयार

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के उद्देश्य से सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को होटल मौर्या में आयोजित उद्यमियों से संवाद एवं एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम में ₹2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का स्वागत किया। ऊर्जा एवं उद्योग विभाग की संयुक्त पहल से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों और निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

सरकार का लक्ष्य बिहार को तेजी से औद्योगिक विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल करना

सीएम ने निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उद्यमियों से बिहार पर विश्वास करने, उद्योगों को बढ़ाने और राज्य की विकास यात्रा में भागीदार बनने की अपील की। सरकार का लक्ष्य बिहार को तेजी से औद्योगिक विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है।
निवेश प्रस्तावों को 30 दिनों के भीतर मंजूरी देने की व्यवस्था की जा रही
सीएम ने कहा कि निवेश प्रस्तावों को 30 दिनों के भीतर मंजूरी देने की व्यवस्था की जा रही है। निर्धारित समय में निर्णय नहीं होने पर 31वें दिन स्वतः स्वीकृति यानी डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान निवेशकों को प्रक्रियागत बाधाओं से राहत देगा।

अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य

उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में सरकार के लक्ष्य बताते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में 13 लाख सरकारी नौकरियां और दो करोड़ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने की योजना है।
सीएम ने कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सरकार उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, परिवहन और लॉजिस्टिक्स के विकास के जरिए निवेश, रोजगार और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *