खूंटी के तोरपा में कृषि मेला, उत्कृष्ट उत्पादों के लिए किसान सम्मानित

खूंटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को तोरपा प्रखंड परिसर में कृषि मेला सह खेत बचाओ एवं आजीविका मेला आयोजित किया गया। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका

कृषि मेला

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को तोरपा प्रखंड परिसर में कृषि मेला सह खेत बचाओ एवं आजीविका मेला आयोजित किया गया। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देना था। मेले में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। वहीं, जेएसएलपीएस के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपने आजीविका आधारित उत्पाद प्रदर्शित किए। उत्कृष्ट कृषि उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Read More : HEC के 32 माह के बकाया वेतन का भुगतान जल्द हो, वामदलों ने उठाई मांग

किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक के उपयोग और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के तरीके बताए। इसके साथ ही जल संरक्षण और फसल विविधीकरण की जानकारी भी दी गई। किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याएं भी अधिकारियों और वैज्ञानिकों के सामने रखीं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी परामर्श दिया।

कृषि योग्य भूमि के संरक्षण पर जोर

मेले में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन और उपप्रमुख संतोष कुमार कर सहित जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परियोजना निदेशक (आत्मा), जिला उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने किसानों से कृषि योग्य भूमि का संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ बागवानी और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि खेत किसानों की सबसे बड़ी पूंजी हैं। वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के प्रति आभार प्रकट किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.